ऋषिकेश- अवतरण दिवस पर स्वच्छता और जल संरक्षण का दिलाया संकल्प

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ गंगा आरती ट्रस्ट की महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा अर्चना की गई। पूर्णानंद घाट पर महिलाओं के लिए समान अवसर, अधिकार एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। पूर्णानंद घाट पर अमृतरूपी, मोक्षदायनी, पापनाशिनी मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा दशहरा का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया। साथ ही पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने गंगा दशहरा का पर्व पर जलाये मिट्टी के दीए, मां गंगा की महाआरती से पहले षोडशोपचार विधि से मां गंगा का विधिवत पूजन अर्चन हुआ। पूर्णानंद घाट पर मां गंगा को भोग लगाया गया इसके अलावा गंगा आरती में पहले शरबत पिलाया, स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। षोड्षोपचार विधि से पूजन अर्चन के साथ 11 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया फिर महाआरती हुई जय जय मां गंगा के नारों से पूर्णानंद घाट गूँज उठा, देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी, ट्रस्ट की सदस्य डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ रीना पुरी, अनु पुरी, ज्योत्साचार्य सोनिया राज, सोनिया राज पुष्पा शर्मा, प्रमिला, गायत्री देवी आदि ने गंगा आरती की।

%d bloggers like this:
Breaking News