ऋषिकेश- रूद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रेवल्स के खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत 12 घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
रुद्रप्रयाग _ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रेवल सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें 26 लोग सवार थे। टेंपो ट्रेवल गहरी खाई में गिर गई जिसमें 14 लोगों की मृत्यु बताया जा रहा है, इसके साथ ही 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची जहां घायलों को टेंपो ट्रेवल से निकलकर इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नोएडा से कुछ तीर्थयात्री केदारनाथ दर्शनों को आये थे। वापस लौटते समय रुद्रप्रयाग से 05 किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर बदरीनाथ हाईवे पर एक टेंपो ट्रेवल खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पाते ही एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाने पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंची। और पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। स्थानिय लोगों ने भी मदद की। जानकारी मिली है कि इस हादसे में अब तक 14 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी है जबकि 12 घायल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
सीएम ने जताया दुख –
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।

%d bloggers like this:
Breaking News