ऋषिकेश- मोदी सरकार के 3.0 बनने के बाद यह पहला सालाना बजट पेश करेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ लगातार तीसरी बार सत्ता में आई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी कैबिनेट का ऐलान कर दिया है। अब सबकी निगाहें यूनियन बजट 2024 पर है। निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर वित्त मंत्री की कुर्सी संभाल ली है और अब वह जुलाई में बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार 3.0 बनने के बाद यह पहला सालाना बजट होगा। संसद के मॉनसून सत्र के बाद बजट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा कर दी जाएगी।
आने वाले बजट को पेश करने के साथ ही निर्मला सीतारमण इतिहास बनाने को तैयार हैं। वह पहली ऐसी वित्त मंत्री होंगी जो लगातार 7 बजट पेश करेंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार 6 पूर्ण और एक इंटरिम बजट पेश किया था।
बता दें कि 2014 में जब पहली बार नरेंद्र मोदी सरकार बनी थी तब अरुण जेटली को वित्त मंत्री बनाया गया था। मोदी सरकार का पहला बजट जेटली ने मई 2014 में सरकार बनने के करीब दो महीने बाद 10 जुलाई 2014 को पेश किया था। यूनियन बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक ग्रोथ और प्राइवेट सेक्टर के इन्वेस्टमेंट पर ध्यान देंगी। इंडस्ट्री लीडर्स और अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, नए यूनियन बजट में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, जीएसटी के रैशनलाइज़ेशन और इनकम टैक्स रेट पर फोकस रहेगा। इसके अलावा महंगाई भी वित्त मंत्री के एजेंडा का एक अहम हिस्सा हो सकता है।
