ऋषिकेश- योगनगरी रेलवे स्टेशन पर महिला के कटे हुए हाथ-पैर मिलने से फैली सनसनी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ योगनगरी ऋषिकेश पहुंची उज्जैन एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन की बोगी में महिला के कटे हुए हाथ और पैर होने की सूचना रेलवे आधिकारियों को मिली। रेलवे के अधिकारी तत्काल ट्रेन की बोगी में पहुंचे और एक प्लास्टिक के बैग से कटे हुए हाथ-पैर को अपने कब्जे में लिया। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन यार्ड में इंदौर से आकर खड़ी हुई उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में महिला के शरीर के कुछ हिस्से बरामद हुए हैं। एक कट्टे में महिला के कटे हाथ और पैर मिले हैं। महिला के शरीर के इन पार्ट्स का संबंध मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रेन में मिले शव से जोड़कर देखा जा रहा है। जीआरपी थाना देहरादून ने इंदौर रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी है। इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक युवती का शव बरामद हुआ था। शव तीन हिस्सों में था कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ धड़ से कटे मिले थे। मध्य प्रदेश पुलिस अभी इस हत्या की गुत्थी सुलझा भी ना पाई थी कि अब योग नगरी ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के एक डिब्बे से महिला के कटे हाथ और पैर प्लास्टिक के कट्टे से बरामद हुए हैं। आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच में जुटी है इंदौर पुलिस से भी संपर्क किया गया है। जीआरपी थाना देहरादून के प्रभारी निरीक्षक एस राणा ने बताया कि योग नगरी ऋषिकेश में ट्रेन से बरामद हुए महिला के शव के अंगों की जांच चल रही है। इंदौर रेलवे स्टेशन पर अन्य अवशेष बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद इंदौर रेलवे पुलिस से भी संपर्क साथ लिया गया है। बता दें कि बीते शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक युवती का शव मिला था। शव तीन हिस्सों में था कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ धड़ से कटे मिले थे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार रात 12 बजे ट्रेन की सफाई के दौरान सफाईकर्मी इंजन के पीछे दूसरे नंबर के कोच में पहुंचा यहां सफाई करने के दौरान झाड़ू बर्थ के नीचे अटक गई। सफाईकर्मी को लगा कोई सामान भूल गया उसने झांककर देखा तो नीचे बैग और एक थैला था ट्रॉली बैग में लॉक नहीं था। उसे जब खोला तो उसमें युवती का धड़ था उसके हाथ नहीं थे सफाईकर्मी ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। पुलिस के आने पर थैला खोला तो उसमें कमर के नीचे का हिस्सा और कटे हुए हाथ रखे मिले थे। रविवार सुबह शव का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया।
