ऋषिकेश- बीजेपी विधायक की तबियत बिगड़ी, डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ केदारनाथ से बीजेपी विधायक शैलारानी रावत की अचानक तबियत बिगड़ गयी। दिल्ली से लौटते ही उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत विधायक से मिलने अस्पताल पहुंचे। अब तक विधायक शैला रानी रावत देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती थीं अब और उनका इलाज चल रहा था। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार ना होने के कारण चिकित्सकों ने विधायक शैला रानी रावत को हायर सेंटर रेफर किया है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक शैला रानी रावत किडनी रोग से पीड़ित हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से वेदांता अस्पताल एयर लिफ्ट करने की तैयारी हो रही है।
