ऋषिकेश- उत्तराखंड में इन दो विधानसभा में लगने जा रही है पुनः आदर्श आचार सहिंता

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया हैं।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही दो जिलों में हरिद्वार और चमोली में फिर आचार संहिता लगने जा रही है। चुनाव आयोग ने बद्रीनाथ विधानसभा जिला चमोली और मंगलौर विधानसभा जिला हरिद्वार के उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
बद्रीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी । जिसके चलते बद्रीनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई थी। वही मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट भी खाली थीं।
लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे। लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब उसका निस्तारण होने के बाद आयोग ने तिथि जारी कर दी है। उत्तराखंड की दो विधानसभा बद्रीनाथ और मंगलौर सीट में उपचुनाव की प्रक्रिया इस प्रकार होगी।
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 14 जून
नामांकन की अंतिम तिथि – 21 जून
नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून
नाम वापसी की अंतिम तिथि – 26 जून
विधानसभा उप चुनाव की तिथि – 10 जुलाई
मतगणना की तिथि – 13 जुलाई

%d bloggers like this:
Breaking News