ऋषिकेश – समर कैंप के पांचवे दिन ऊर्जा बचत विषय को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा समर कैंप के पांचवे दिन ऊर्जा बचत विषय को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शिविरार्थियों ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। समर कैंप के पांचवे दिन आज ऊर्जा बचत विषय को लेकर शिविरार्थियों के बीच भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भीषण गर्मी से बचने के लिए ऊर्जा का सदुपयोग किया जाना आवश्यक है। भौतिकवादी युग में सामान्यतः एयर कंडीशन किस के पास नहीं अर्थात आज सभी को इसकी अति आवश्यकता है। जबकि एयर कंडीशन अन्दर तो डंडी हवा देता जबकि बाहर वही एसी गर्म हवा फेंकता है। इस कारण बाहर का वातावरण गर्म होता है। इसके लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए तथा पेड़ों का संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए। पोस्टर प्रतियोगिता में नंदनी बड़थ्वाल प्रथम ,आर्यन द्वितीय तथा हिमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और भाषण में आर्यन प्रथम, हिमानी द्वितीय तथा नंदनी तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर सुनीता पवार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, मीनाक्षी, सरोज गुप्ता, ओम सिंह बिष्ट, अंजली, अंकिता, ईशा ,मनीषा आदि ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अन्नू तथा विशाल ने विधालय परिसर में पीपल बरगद के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया। समर कैंप के चौथे दिन मीनाक्षी गुप्ता, सरोज गुप्ता, सुनीता पवार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता,हिमानी, ईशा, ओम सिंह बिष्ट, अंजली सहित 20 शिविरार्थियों ने प्रतिभाग किया।

%d bloggers like this:
Breaking News