ऋषिकेश- सर्वसम्मति सोनिया गांधी बनी कांग्रेस संसदीय दल की नेता

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुन लिया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इस बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इससे पहले राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति तय करने के लिए लोकसभा चुनाव परिणामों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा, सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया है।

%d bloggers like this:
Breaking News