ऋषिकेश- लक्ष्मणझुला पुलिस ने किया 260 ग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अंर्तगत प्रभारी निरीक्षक लक्षमण झूला के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 70,000 कीमत की चरस के साथ दो ड्रग डीलर को दबोचने में सफलता हासिल की गई। चेकिंग के दौरान अचानक पुलिस टीम ने अभियुक्त हिम्मत, राजेश को बैराज बायपास के पास से पकड़ा जिनके पास से अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त चरस पीने के आदी है तथा ऋषिकेश में xyz नाम के व्यक्ति से चरस लेकर ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला मुनि की रेती आदि जगहों में फुटकर में बेच देतें है। जिससे अपने पीने का शौक भी पूरा हो जाता है और अच्छी कमाई भी हो जाती है। अभियुक्तगणों के खिलाफ थाना लक्ष्मणझुला में अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों का विवरण _
राजेश कुमार पुत्र वंशराज 51 वर्ष निवासी मीरानगर आइडीपील ऋषिकेश, हिम्मत थापा पुत्र जीत सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी किशनगर idpl ऋषिकेश।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक राज विक्रम, ASi सुशील, हेड कांस्टेबल रोहित, हेड कांस्टेबल शशिकांत, कांस्टेबल अभिषेक,
कांस्टेबल अंकुल।
