ऋषिकेश- कैंची धाम में यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू
त्रिवेणी न्यूज 24
नैनीताल _ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कैंची धाम में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में उन्होंने ये बात कहीं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यात्रा प्राधिकरण बनाया जाएगा। इसका मकसद पर्यटकों और यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं मुहैया करना होगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को यात्रा मार्ग में बनाई जाने वाली संरचना, सुविधाओं आदि के प्रपोजल भेजने के भी निर्देश दिए। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जानकारी दी कि कैंची धाम के मेले के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। स्थाई और अस्थायी तौर पर 11 पार्किंग तैयार की गई है, जिसकी क्षमता लगभग 1500 से 2 हजार वाहनों की होगी।
