ऋषिकेश- लिटिल स्टार स्कूल ऋषिकेश में 12 दिवशीय समर कैम्प समारोह का समापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ लिटिल स्टार स्कूल ऋषिकेश द्वारा 12 दिवसीय समर कैंप का आयोजन 24 मई से 4 जून तक विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे योगा,कराटे, स्पोकन इंग्लिश, फायर लैस कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट इत्यादि किए गए। समापन समारोह में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति खुशबू पवांर एवं प्रधानाध्यापिका समिति बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनका
उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने विचार प्रकट किया। सभी लोग इस कार्यक्रम से काफी उत्साहित थे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय प्रधानाध्यापिका इन्दु मल्होत्रा ने स्पोकन इंग्लिश क्लासेस की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह कक्षाएं न केवल बच्चों के लिए बल्कि महिलाओं के लिए भी उपलब्ध है। इसका समय शाम 5:00 से 7:00 बजे विद्यालय प्रांगण में ही आयोजित किया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News