ऋषिकेश- यात्रा के फर्जी पंजीकरणों की जांच के लिए SIT गठित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- चारधाम यात्रा के दौरान मिलने वाले फर्जी पंजीकरणों के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित हो गई है। एसएसपी ने एसपी देहात लोकजीत सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन कर दिया है। टीम में सीओ ऋषिकेश सहित पांच पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। कोतवाली पुलिस एसआईटी को आवश्यक सहयोग करेगी। चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस चेकिंग में कई तीर्थयात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण फर्जी पाए जा रहे हैं। कई तीर्थयात्रियों ने पुलिस को बताया है कि उनका पंजीकरण उनके ट्रैवल एजेंट ने किए हैं। सभी मामलों पर पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों और एजेंसियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। पुलिस ने इस साल अब तक कुल 36 मुकदमे दर्ज कर चुकी है और पांच ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार किए हैं। इन सभी मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।
