ऋषिकेश – शशि सुधा के निधन के बाद परिजनों ने कराया नेत्रदान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ स्वर्गीय श्याम सुंदर अरोड़ा का इसी माह निधन का सदमा उनकी पत्नी शशि सुधा को बर्दाश्त नहीं हुआ और आज प्रातः उनका निधन हो गया। निधन की सूचना उनके भतीजे विष्णु पांडे द्वारा ऋषिकेश निवासी भतीजे गोपाल नारंग को मिली जो नेत्र दान कार्यकर्ता भी है। नारंग ने उनकी पुत्री प्रीती गुलाटी को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया एवं स्वीकृति मिलते ही ऋषिकेश आई बैंक एम्स हॉस्पिटल की रेस्क्यू टीम से आग्रह किया। जिस पर सुमित बंसल व अनिल अरोड़ा के साथ टीम में पवन सिंह नेगी व डॉक्टर सानिया ने ज्वालापुर गोल गुरुद्वारा स्थित उनके निवास पर पहुंचकर दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के अध्यक्ष आशु पाहवा के अनुसार नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश मिशन का 337 वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

%d bloggers like this:
Breaking News