ऋषिकेश- जम्मू-कश्मीर बस हादसे में 21 की मौत, 40 लोग घायल
त्रिवेणी न्यूज 24
जम्मू-कश्मीर _ जम्मू-कश्मीर के अखनूर में उत्तर प्रदेश के हाथरस की एक बस खाई में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.। जानकारी के मुताबिक हाथरस की ये बस जम्मू कश्मीर के अखनूर में हादसे का शिकार हुई। बस में सवार हाथरस-अलगीढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये सभी शिव खोड़ी जा रहे थे। लेकिन तभी रास्ते में ये भयानक हादसा हो गया. माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये हादसा हुआ है। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।
सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान _
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया हैं. उन्होंने मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम योगी ने यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल जम्मू के अधिकारियों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं और जरूरी सहायता के आदेश जारी किए हैं।
इस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“जम्मू-कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. इस दुर्घटना में अपने आत्मीय जनों को खोने वाले शोक संतप्त लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। वहीं जम्मू-कश्मीर एलजी कार्यालय की तरफ से अखनूर बस दुर्घटना को लेकर मुआवजे का एलान किया गया है। जम्मू के अखनूर में हुए बस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इस घटना के बाद प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. घायल को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस बारे में और जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने कहा कि ये बस शिव खोड़ी की ओर जा रही थी. यहां पर जो कट को वो सामान्य है इसमें कोई दिक्कत नहीं हैं. लेकिन, शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी. जिसके वजह से बस मुड़ने के बजाय सीधे खाई में चली गई। वहीं हाथरस जिला प्रशासन की ओर से भी पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं. जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि, जम्मू कश्मीर में हादसे का शिकार हुई बस हाथरस की है. इस बारे में डीसी जम्मू से बात की गई है. लोगों की मदद के लिए एक टीम बनाई गई है जो जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संपर्क कर मदद करेगी. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. इन 05722227041 तथा 05722227042 नंबरों पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है।
