ऋषिकेश- दिल्ली के तिहाड जेल में बनाई थी देहरादून में डकैती की योजना, कुख्यात गैंग के मास्टर मांइड समेत 4 गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने अपराधियों के फुलप्रूफ प्लान और पूर्ण तैयारी के साथ की गयी लूट की घटना का पर्दाफाश किया। घटना में शामिल दिल्ली के कुख्यात गैंग के मास्टर मांइड सहित 04 शातिर कुख्यात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपी घटना में केवल 1100 रू0 व 02 फोन ही ले जा पाये।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने तिहाड जेल दिल्ली में डकैती की योजना बनाई थी। पीडित परिवार की कन्स्ट्रक्शन साइट पर कार्य करने वाला पूर्व कर्मचारी ही घटना का सूत्रधार था। हिसाब किताब में हेरा-फेरी करने पर पीडित परिवार को सबक सिखाने की मंशा से करोड़ों की डकैती करने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया।
एसएसपी ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना व मास्टर माइंड शातिर अभियुक्त राजेश बंसल उर्फ मदन है जिस पर हत्या के 02 अभियोगों सहित करोडों रूपये की डकैती व अन्य गंभीर अपराधो में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा भी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में 10 किलो से अधिक सोेने की डकैती सहित कई अन्य गंभीर मूकदमे दर्ज हैं।तिहाड जेल में बदं रहने के दौरान मास्टर माइंड राजेश बसंल उर्फ मदन ने गिरोह के अन्य शातिर सदस्यों के साथ डकैती की योजना मिलकर बनाई थी। 24 मई को थाना डालनवाला पर शिकायतकर्ता प्रणव सोईन ने शिकायत की कि उनकी अनुपस्थिति में तीन अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर उनकी मां सुमिति सोईन व घऱ के नौकरानी मीता के हाथ बाँधकर घऱ के लॉकर में रखी नकदी व दो मोबाइल फोन को लूट कर ले गये। थाने मैं तुरंत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर सर्विलांस की मदद से उ0नि0 प्रवीण सिंह पुण्डीर व एसओजी देहरादून के संयुक्त नेतृत्व में एक टीम दिल्ली रवाना की गयी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली से 02 अभियुक्तों राजेश कुमार बंसल उर्फ मदन पुत्र धनी राम निवासी-आई-192, गली नं0 04, शुक्र बाजार, विजय विहार फेस-1 रोहिणी नई दिल्ली व अभियुक्त रिंकू कुमार उर्फ हरीश पुत्र स्व0 ईश्वरी प्रसाद निवासी- । 417 गली नं0 7/2 सोनिया विहार खजूरी नई दिल्ली को लूटे गये मोबाइल फोन व डकैती में लूटी गयी नकदी व घटना में प्रयुक्त वाहन एक्सेंट कार सं0-डीएल-08-सीएस-7462 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम कोतवाली डालनवाला
1- निरीक्षक राकेश गुसांई, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून,
2- व0उ0नि0 प्रदीप नेगी, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून,
3- उ0नि0 प्रवीण सिंह पुण्डीर,
4- उ0नि0 रवि प्रसाद कवि,
5- उ0नि0 नवीन जोशी,
6- उ0नि0 राकेश पुण्डीर,
7- उ0नि0 ओमप्रकाश,
8- हे0का0 417 भगवान सिंह कठैत,
9- का0 917 विजय सिंह,
10- का0 1403 गजेन्द्र सिंह,
एसओजी टीम व अन्य टीम
1- निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एसओजी, देहरादून
2- उ0नि0 लोकेन्द्र बहुगुणा, एसओजी देहरादून
3- का0 पंकज, एसओजी देहरादून
4- का0 ललित, एसओजी देहरादून
5- का0 नरेन्द्र, एसओजी देहरादून
6- कां0 आशीष, एसओजी देहरादून
7- का0 रविन्द्र टम्टा, थाना डोईवाला

%d bloggers like this:
Breaking News