ऋषिकेश- चार धाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खोलने पर हो रहा है विचार- मुख्यमंत्री

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने के कारण तीर्थ यात्रियों को हरिद्वार और ऋषिकेश में ही रोका जा रहा है। इसके चलते हजारों यात्री ऋषिकेश हरिद्वार में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने ऋषिकेश पहुंचे। यहां फंसे हुए तीर्थ यात्रियों से बात की और उनकी परेशानी भी सुनी। उनको दिलासा दिया कि किसी भी श्रद्धालु को बिना दर्शन के वापस नहीं लौटाया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खोलने पर भी विचार कर रही है। वहीं मौसम की मार के चलते चारधाम से लौटकर आ रहे तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ रही है। चारधाम से लौटे 60 प्रतिशत यात्रियों में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिले हैं। माना जा रहा है कि मैदानी राज्यों के तीर्थ यात्री पर्वतीय मौसम में खुद को ढाल नहीं पा रहे हैं। चारधाम की यात्रा करके ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप लौटे यात्रियों में से करीब 2150 यात्रियों ने जांच कराई है, जिनमें 1296 यात्री सर्दी से पीड़ित पाए गए हैं। ट्रांजिट कैंप के चिकित्सा केंद्र प्रभारी विजय गौड के अनुसार, ज्यादातर यात्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, कर्नाटक से हैं। ये लोग चारधाम यात्रा के तापमान में खुद ढाल नहीं पाते। यात्री चारधाम में ठंड की स्थिति को गंभीरता से नहीं लेते हैं। ठंड से बचाव के उपयुक्त साधन लेकर भी नहीं चलते। इस कारण अचानक बर्फीले तापमान के बीच रहकर यात्रियों को ठंड लग जाती है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में मौसम के तेवर मैदान से लेकर पहाड़ तक हैरान करने वाले हैं। मैदानी इलाकों में हवाएं झुलसा रही हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News