ऋषिकेश- बिल्डर बाबा सहनी की आत्म हत्या के मामले में दक्षिण अफ़्रीका के उद्योगपति गुप्ता बंधु
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ शहर के एक बड़े बिल्डर बाबा सहनी की पेसिफिक हिल्स के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से गिरने से मौत हुई है। सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। बिल्डर सुसाइड मामले में दक्षिण अफ़्रीका के उद्योगपति गुप्ता बंधु को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता के ख़िलाफ़ नामज़द मुक़दमे के बाद पुलिस ने गिरफ़्तार कर पूछताछ शुरू की। गुप्ता बंधुओं पर आरोप था कि इन्होंने पहले साहनी के साथ पार्टनरशिप की और अब धमकी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि साहनी के कई प्रोजेक्ट रुक गये थे। इससे उनके पार्टनर्स में भी विवाद चल रहा था।
