ऋषिकेश- एम्स की डॉक्टर से छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जमानत, डॉक्टरों ने शुरू किया विरोध-प्रदर्शन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ एम्स के डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन फिर शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोपी सतीश कुमार को जमानत मिल गई है। वह खुलेआम घूम रहा है। इस मामले में प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है सिर्फ बातें कर रहा है। मीडिया को एम्स परिसर में जाने की अनुमति नहीं हैं।
