ऋषिकेश- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो घायल
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ देहरादून में पुलिस पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की जबाबी कारवाही में बदमाशों को गोली लगी हैं, एसएसपी मौके पर पहुंचे। मुखबिर की सूचना पर मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत एक विक्रम टेंपो में सवार तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने पर टेंपो से उतर के दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान व फैसल निवासी बिजनौर को पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगी। पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया तथा टेंपो चालक अभियुक्त असलम निवासी बिजनौर को गिरफ्तार किया,घायल बदमाशो को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया। बदमाश बीते 21/22 मई की रात्रि में मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गोकशी की घटना में शामिल थे। आज भी गोकशी करने के इरादे से आए थे पुलिस पार्टी द्वारा घेरे जाने पर पुलिस पर फायर किया गया। टेंपो चालक बदमाश असलम को मय टेंपो के साथ गिरफ्तार किया गया।
बदमाशो के कब्जे से (02) 315 बोर के तमंचे मय खोखा कारतूस, एक चापड ,एक चाकू बरामद हुआ है। घायल बदमाशो को उपचार हेतु दून चिकित्सालय रैफर किया गया है।
नाम पता अभियुक्त _
1. सुल्तान S/O मोहम्मद अनीस R/O , मोहल्ला पठानपूरा ,बिजनौर(घायल)
2. मोहम्मद फैसल S/O मोहम्मद असलम R/O नजीबाबाद जिला बिजनौर (घायल)
3. असलम पुत्र ज़हीर निवास कस्बा व थाना नहटोर जिला बिजनौर u.p
