ऋषिकेश- प्राइवेट स्कूल की मनमानी पर रोक, तीन साल से पहले नहीं बढ़ेगी फीस

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ शहर के निजी स्कूलों की इस ही मनमानी पर रोक लगाने के लिए अब शिक्षा विभाग द्वारा एक बड़ा फैसला लिया जा रहा है। शिक्षा विभाग इन निजी स्कूलों पर लगाम कसने की तैयारी में है। बतादें कि शिक्षा विभाग द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार अब कोई भी निजी स्कूल तीन साल से पहले अपनी फीस में एक रुपया भी नहीं बढ़ा सकेगा। एमकेपी इंटर कॉलेज में आयोजित स्कूलों की बैठक में रायपुर के बीईओ प्रेम लाल भारती ने साफ शब्दों में निजी स्कूलों अल्टीमेटम दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई स्कूल फीस के मानकों की अनदेखी करता है तो शिक्षा विभाग उस विद्यालय की मान्यता भी निरस्त कर सकता है। साथ ही उन्होंने सख्ती से सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग के नियम कायदों के अनुसार चलने की हिदायत दी। बैठक में विभागीय अफसरों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि निजी स्कूलों में मानकों के अनुसार पढ़े-लिखे और ट्रेंड शिक्षक नहीं रखे जा रहे हैं। इसे लेकर भी बीईओ ने सख्त निर्देश देते हुए सभी स्कूलों को न्यूनतम अर्हता और ट्रेनिंग वाले शिक्षक ही रखने को कहा। बताया जा रहा है कि इसे लेकर जल्द ही स्कूलों में सर्वे भी किया जा सकता हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News