ऋषिकेश- सीएम योगी आदित्यनाथ की माता ऋषिकेश एम्स में भर्ती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को
एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया।
एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं। मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि योगी की बहन शशि पयाल भी मां को देखने आई थीं। सीएम के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News