ऋषिकेश- चार धाम यात्रा में पिछले साल की तुलना में इस साल 61 फीसदी वृद्धि

त्रिवेणी न्यूज 24
रूद्रप्रयाग _ उत्तराखंड में 10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी रुझान दिख रहा है। यात्रा शुरू होने के बाद से करीब 1.5 लाख तीर्थयात्रियों ने चार हिमालयी तीर्थस्थलों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा किया है। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 61 फीसदी वृद्धि दिख रही है। पिछले साल पहले तीन दिनों में 95,000 तीर्थयात्री धार्मिक शहरों में पहुंचे थे। विशेष रूप से केदारनाथ मंदिर पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 10 मई को कपाट खुलने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में 67 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। वहीं, पिछले साल पहले तीन दिनों में 44,892 तीर्थयात्रियों ने हिमालय मंदिर के दर्शन किए थे, जो इस बार बढ़कर 75,139 हो गए। इसी तरह गंगोत्री में तीर्थयात्रियों की संख्या 61 फीसदी और यमुनोत्री में 59 फीसदी बढ़ी है। बद्रीनाथ धाम में पिछले साल यात्रा के पहले दो दिनों में 15,432 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस वर्ष, 12 मई को मंदिर खुलने के पहले दिन 22,690 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। पारिस्थितिक रूप से नाजुक पहाड़ियों में वाहन क्षमता सीमित हैं, इनमें इतने सारे लोगों की आमद पहले से ही दिखाई दे रही है। तीर्थयात्रियों को ट्रैफिक जाम के साथ-साथ मंदिरों में प्रवेश के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बद्रीनाथ मंदिर के खुलने के दिन दर्शन के लिए लाइन लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित माणा गांव तक फैली हुई थी।

%d bloggers like this:
Breaking News