ऋषिकेश- महाराष्ट्र में चुनाव के बीच बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिखे CM पुष्कर सिंह धामी
त्रिवेणी न्यूज 24
महाराष्ट्र _ महाराष्ट्र में 13 मई को चौथे चरण के लिए मतदान जारी है। आज 11 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। चौथे चरण में कई सीटों पर शिवसेना बनाम शरद पवार गुट की एनसीपी और सेना बनाम सेना के बीच कड़ा मुकाबला है। बीजेपी ने बीड से पंकजा मुंडे को उम्मीदवार बनाया है। चौथे चरण में 2.28 करोड़ मतदाता महाराष्ट्र में चुनाव में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
महाराष्ट्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई के जुहू बीच पर सुबह की सैर के दौरान बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। उन्होंने समुद्र तट पर योग कर रहे लोगों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए मुंबई में हैं।
