ऋषिकेश- गंगा घाटों पर लोगों की नगदी,समान पर हाथ साफ करने वाले 10 अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश में चार धाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन करने हेतु ऋषिकेश पहुंचते हैं। इस दौरान टप्पेबाजी गिरोहो के भी सक्रिय होने की संभावना रहती है।
जो कि घाट पर स्नान करते समय उनका ध्यान भटका कर सामान चोरी कर लेते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा चार धाम यात्रा हेतु ऋषिकेश में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी को आने वाले यात्रियो की सुरक्षा व इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त गिरोह पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है| जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत स्नान घाटों पर सादे वस्त्रों एवं वर्दी में पुलिस फोर्स नियुक्त किया गया है। इस दौरान कोतवाली ऋषिकेश में दो भिन्न-भिन्न तहरीर/सूचना प्राप्त हुई। वादी अमित कुमार जाटव पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गंगानगर ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि वह अपने दोस्त विकी पुत्र अशोक कुमार निवासी कुमार बड़ा ऋषिकेश के साथ त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए आये थे, उनके द्वारा अपने कपड़े उतार कर घाट की सीढ़ियों में रखकर स्नान करने के लिए गए और स्नान करके वापस आने पर उनकी पैंट के अंदर से ₹7000, उनका आधार कार्ड तथा उनके दोस्त विक्की की जींस पैंट के अंदर से उसका आधार कार्ड व काले रंग की नॉइस कंपनी की स्मार्ट वॉच को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया था। वादी अंकुर बिश्नोई पुत्र वाई के बिश्नोई निवासी मधु विहार जमालपुर कला हरिद्वार के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि वह दिनांक 11 मई को त्रिवेणी घाट स्नान करने के लिए आये थे, इस दौरान त्रिवेणी घाट शिव मूर्ति के पास गंगा जी में स्नान करने के दौरान उन्होंने अपने कपड़े व सामान घाट पर बनी सीढ़ियों पर उतरकर रख दिए, इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका काले रंग का पिट्ठू बैग किपलिंग कंपनी, जिसमें एक मोबाइल फोन विवो कंपनी, एक नीले रंग की जींस की पेंट, जिसमें ₹6000 नगद, उनका आधार कार्ड व एक हाथ की घड़ी थी, किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है| प्राप्त दोनो लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्राप्त सूचनाओं पर स्नान घाटों पर नियुक्त टीमों के द्वारा उक्त घटनाओं से संबंधित 05 अभियुक्तो को नाव घाट के पास से तथा अन्य 05 अभियुक्त को रेलवे रोड गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता अभियुक्त _
1-लालचंद पुत्र स्वर्गीय शिवराम निवासी ग्राम मतवरिया थाना मोतीगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 39 वर्ष
2-राम शंकर पुत्र सियाराम निवासी ग्राम मतवरिया थाना मोतीगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 49 वर्ष
3-रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय परशुराम निवासी ग्राम दुल्हापुर वनकट थाना धानेपुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष
4-घनश्याम पुत्र स्वर्गीय गोमती प्रसाद निवासी ग्राम वनकरिया थाना मोतीगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष
5-कैलाश नाथ पुत्र चतुर्गुण निवासी ग्राम वनकसिया थाना मोतीगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष
6-राजेंद्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय ननकू प्रसाद निवासी ग्राम करौंदी थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष
7-रघु लाल पुत्र स्वर्गीय रामसाल निवासी ग्राम मनचैदपुरवा जिगना बाजार थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 51 वर्ष
8-श्रवण कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम गायत्री नगर मनकापुर थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 62 वर्ष
9-सत्रोहन पुत्र जीवधर निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 47 वर्ष
10-कोल्ही पुत्र राम ब्रिज निवासी ग्राम मनचैदपुरवा थाना मानपुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश।
पुलिस टीम कोतवाली ऋषिकेश
1- नि० शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश
2-उ०नि० प्रकाश पोखरियाल, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट
3-अ०उ०नि० योगेंद्र दत्त
4-अ०उ०नि० राजकुमार
5- कां० सचिन सैनी
6- कां० रूपेश,
7- कां० अश्विनी,
8- कां० आशुतोष,
9- कां० विनीत,
10- कां० अंकुल,
11- कां० राकेश चौहान,
12- कां० निर्मल
13-का0 शैलेंद्र
टीम एस०ओ०जी० देहात
1- नि० आर०एस० खोलिया, प्रभारी एस०ओ० जी० देहात
2- उ०नि० आदित्य सैनी
3- हे०कां० कमल जोशी,
4- हे०कां० विशाल शर्मा,
5- कां० नवनीत नेगी,
6- कां० मनोज कुमार,
7- कां० सोनी
