ऋषिकेश- अब एक Click में मिल जाएगी अभिलेखों की जानकारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ अब जनपद देहरादून के रिकार्ड रूम के अभिलेख पोर्टल पर अभिलेखों की तहसीलवार जानकारी एक क्लिक में आनलाइन मिल जाएगी। जिलाधिकारी सोनिका ने वेबसाइट के अवलोकन के बाद अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद में तहसीलवार अभिलेखों को पोर्टल पर अद्यतन किए जाने की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आनलाइन किऐ जाने रहे अभिलेखों के तहसीलवार डेमों का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों निर्देशित किया कि जल्द से जल्द अभिलेखों को अपलोडिंग कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने प्रभारी अधिकारी रिकार्ड रूम व उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि रिकार्ड अभिलेखों की एक कॉपी आईटीडीए के सम्बन्धित अधिकारी को उपलब्ध करेंगे। साथ ही आईटीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्रुटिरहित डाटा को वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यों को शीघ्रता से सम्पादित करें, जिससे कि जनमानस को अपने भूमि, अभिलेखों सम्बन्धी दस्तावेज आसानी से प्राप्त हो सके। उन्होंने वेबपेज पर सुधार लाने के लिए आईटीडीए के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

%d bloggers like this:
Breaking News