स्व० ज्ञान सिंह नेगी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

ऋषिकेश- भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शनिवार को मालवीय मार्ग स्थित तुलसी मानस मंदिर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोलते हुए नगर निगम महापौर अनिताता ममगाई ने कहा कि कहा कि स्वर्गीय ज्ञान सिंह नेगी उत्तराखंड के उन नेताओं में शामिल रहे जिन्होंने पार्टी को सीचने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वह पार्टी के सच्चे सिपाही थे। उनके संघर्ष से सभी कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए कि किस तरह से विषम से विषम परिस्थिति में भी संगठन और समाज के कार्यो के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया जाता है। स्वर्गीय ज्ञान सिंह नेगी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा श्रोत रहेंगे। उत्तराखण्ड सरकार के राज्य मंत्री गन्ना एवम अनुश्रवण समिति भगत राम कोठारी ने कहा कि स्वर्गीय ज्ञान सिंह नेगी का व्यक्तित्व सरल एवम संघठन के प्रति पूर्णतः समर्पित कार्यकर्ता का था। संघठन की सेवा हो या सरकार में दायित्व उन्होंने सदैव तन्मयता और विश्वास से निभाया और कार्यकर्ताओं को सदैव सिखाया की संघठन की सेवा का व्रत जीवन मे सार्थकता और राष्ट्रवाद की और बढ़ने वाला कदम होता है। उनको स्मरण करते हुए उत्तराखण्ड के दोनों राज्यमंत्रियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पंकज शर्मा जिला मंत्री भाजपा,हितेंद्र पंवार अध्यक्ष रोटरी क्लब सेंट्रल,रवि शास्त्री, विनोद शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता, देवदत्त शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, राजपाल ठाकुर, राजेश भट्ट , संदीप शास्त्री , विवेक गोस्वामी, राजेश गौत्तम, सुनील उनियाल मण्डल मंत्री, मदन कोठारी प्रभारी चार धाम यात्रा व्यवस्था समिति, रणवीर सिंह, अक्षय खैरवाल, गौरव केथोला, रूपेश गुप्ता, कमलेश जैन , मीना रावत, अरविंद गुप्ता,सुरेश अरोरा, महेंद्र वर्मा, जितेंद्र कुमार, नवल वासुदेव, शरण सिंह,रमेश अरोरा, आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News