ऋषिकेश- भानियावाला के मेजर प्रणय नेगी देश के लिए शहीद, दो बहनों के थे इकलौते भाई

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड के एक और युवा फौजी ने अपनी जिंदगी देश की सेवक में लगाई और शहिद हो गये। कारगिल में तैनात उत्तराखंड के लाल प्रणय नेगी का निधन हो गया. प्रणय नेगी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात थे।
मंगलवार 29 अप्रैल देर रात को परिजनों को मेजर प्रणय नेगी के निधन की खबर मिली. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार प्रणय नेगी डोईवाला के भानियावाला, संगतिया वाला में अपने परिवार के साथ रहते है। प्रणव नेगी की उम्र 36 साल थी जो की इन दिनों कारगिल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अचानक मेजर प्रणय नेगी की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद मेजर प्रणव नेगी के घर में मातम छाया हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मेजर प्रणय नेगी 94 रेजीमेंट में भर्ती थे। मेजर प्रणय नेगी दो बहनों के इकलौते भाई थे. प्रणय नेगी का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। बता दें कि मेजर प्रणय नेगी मूल रूप से कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के रहने वाले है, लेकिन उनका परिवार अब डोईवाला के भानियावाला में मकान बनाकर रहता है। प्रणय नेगी की पढ़ाई मसूरी के सेंट जोसेफ स्कूल से हुई थी. प्रणय नेगी की शहादत की खबर के बाद पूरा डोईवाला शोक में डूबा हुआ है। हर कोई प्रणय नेगी के घर जाकर अपने संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।

%d bloggers like this:
Breaking News