राजकीय महाविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l
ऋषिकेश l शुक्रवार को ऑनलाइन आयोजित किए गए इस समारोह में महाविद्यालय के कई पूर्व प्राचार्य और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया l
इस मौके पर प्रोफेसर सविता मोहन ने कहा कि महाविद्यालय की शुरुआती दौर में उन्होंने किस प्रकार संघर्ष करके महाविद्यालय को नई ऊंचाई प्रदान की हैं प्रोफेसर जीएस बिष्ट ने बताया कि महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग के उत्थान के लिए उन्होंने संघर्ष किया और बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार किया l प्रोफेसर एसएन भट्ट ने बताया छात्रावास के निर्माण के समय जो परेशानियां हैं उसमें पूरे महाविद्यालय ने उनका सहयोग किया जिससे आज छात्रावास भली प्रकार संचालित हो रहा है l प्रोफेसर जीसी मिश्रा ने बताया की छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पण की भावना से कार्य करना ही शिक्षक का उत्तरदायित्व है l पूर्व निदेशक प्रोफेसर एमपी महेश्वरी ने बताया कि उनके कार्यकाल में ऋषिकेश की जनता विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चढ़कर सहयोग किया और छात्र-छात्राओं ने भी सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया l पूर्व निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने महाविद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया प्रोफेसर विजय लक्ष्मी ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों में महाविद्यालय के लिए कार्य किया गया l प्रोफेसर संतोष पाठक ने बताया कि उनका अधिकतर समय राजकीय महाविद्यालय में बीता इसलिए उनके लिए यह महाविद्यालय जीवन का एक हिस्सा है l प्रोफेसर जीएस रजवार ने बताया कि महाविद्यालय को ऑटोनॉमस बनाने के लिए तथा नई ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए उन्होंने दिन रात एक कर के कार्य संपादन किए l महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुधा भारद्वाज ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया l इस अवसर पर डॉक्टर पूजा कुकरेती, डॉ. मुक्तिनाथ यादव, डाक्टर दयाधर दीक्षित, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार, डॉक्टर हितेंद्र कुमार डॉ विभा कुमार, डॉक्टर गुलशन कुमार ढींगरा, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉ. शरद त्रिपाठी, डॉक्टर देव मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे l
