ऋषिकेश- सोशल मीडिया पर गढ़वालियों को गाली देने वाले आरोपी पर SSP ने किया 25 हजार का इनाम घोषित

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड पुलिस सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती है और पैनी नजर रखती है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और गलत बयानबाजी करने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी करती है। ऐसी ही कार्रवाई की तैयारी में देहरादून पुलिस है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर गढ़वालियों को भद्दी गाली देने वाले आरोपी को लेकर और उसकी गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी रूख अपनाएं हैं। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ 9 अप्रैल को शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। जानकारी मिली है कि जतिन चौधरी उर्फ खाटू निवासी जट बहादरपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार का निवासी है। उसके खिलाफ दून के राजपुर, वसंत और हरिद्वार के रानीपुर थाने में हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है जतिन ने इंस्टाग्राम पर पहाड़ी समुदाय और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो शेयर की। साइबर सेल की टीम ने इसे देखा। इसके बाद महिला दारोगा निर्मल भट्ट की ओर से आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में हेट स्पीच को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जब पुलिस गिरफ्तार करने पते पर गयी तो वो नहीं मिला जिसके बाद एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

%d bloggers like this:
Breaking News