ऋषिकेश- देव भूमि मां गंगा स्वयं सेवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया स्थानीय उत्पादनों की प्रदर्शनी
त्रिवेणी न्यूज 24
मुनिकीरेती _ देव भूमि मां गंगा स्वयं सेवी चैरिटेबल ट्रस्ट का वार्षिक समारोह चंद्रा पैलेस ढालवाला में संपन हुआ। जिसमें विभिन्न समूहों को सम्मानित करने के साथ ही स्थानीय उत्पादनों की प्रदर्शनी लगाई गई।
सबसे पहले दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था की अध्यक्षा रीना उनियाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था गौ सेवा, गंगा सफाई ,जरूरत मंद बच्चों को शिक्षा देंने का कार्य लगातार कर रही है। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा संचालित देव भूमि मां का स्वाद, देव भूमि पहाड़ी व्यंजन, देवी भूमि सरगम, नैना देवी समूह, वरदान, माता रानी, एकता समूह, नारायणी स्वायत सहकारिता संघटन की महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिनको संस्था द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। संस्था कोषाध्यक्ष योगेश उनियाल ने बताया कि हमारी संस्था जैविक खाद और जैविक उत्पादन में भी पहचान का कार्य करती है। हम स्व निर्मित आचार चटनी जैम मुरब्बा आदि का भी प्रशिक्षण देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता आशा राम व्यास ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो देश आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए मेहताब खान “चांद”, गौ सेवा के लिए सुमित रोहित, नारी सक्तीकरण के क्षेत्र में अर्चना धीमान, भूमि बचाव के लिए शंकर सागर तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में कृष्णा डोभाल को स्मामनित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, अमिता उनियाल सचिव, ज्योति उनियाल उपाध्यक्ष, बबीता सकलानी सह सचिव, योगेश उनियाल कोषाध्यक्ष, संगीता उनियाल, मधु रतूड़ी, रश्मि अमोली, ममता नेगी,कुसुम लता भंडारी समस्त विद्यालय संस्था के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में गंगा समिति के अध्यक्ष दिनेश डबराल जी, सन्तोष व्यास, धनी राम बिंजोला जी योगेश राणा , रमा बल्लभ भट्ट, नीलम बिजलवान, बीना जोशी, निर्मला उनियाल, शैला खंडूरी, गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम ज्ञानी, ज्योति शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य श्री आर के पोखरियाल तथा डॉक्टर सुनील थपलियाल जी ने किया।
