ऋषिकेश- जोरदार धमाके से सहमे देहरादून के लोग, मौके पर पहुंचे SSP

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ आज कंट्रोल रूम को अलग-अलग नम्बरों से एफआरआई और प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली। सूचना को वेरीफाई करने के लिये तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर मौके पर रवाना की गई। लेकिन स्थानों पर किसी जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना की गम्भीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी अजय सिंह खुद क्षेत्र में रवाना हुए है। सूचना देने वाले काॅलरों से बात करने पर उनके द्वारा हवा में ब्लास्ट होने से सम्बन्धित सूचना दी। पुलिस टीमें निरंतर सूचना की पुष्टि के लिये प्रयासरत हैं। आम जनमानस से अनुरोध है कि ऐसी किसी सूचना पर न घबरायें, पुलिस द्वारा अन्य सम्बन्धित ऐजेन्सीज से सम्पर्क कर सूचना की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है।
यहाँ भी हुआ धमाका _
भारी विस्फोटों की आवाज अमृतसर और कुल्लू में भी सुनाई दी जिससे लोग दहल गए. कई घरों की तो कांच की खिड़कियां तक टूट गईं। इससे अमृतसर शहर में लोगों में तमाम तरह की आशंका जाहिर की। कुल्लू में भी लोग दहशत में हैं। असल में अभ्यास के दौरान बड़ी संख्या में वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पंजाब और जम्मू क्षेत्र के ऊपर सुपर सोनिक बूम तैयार कर दिया था। इसी वजह से विमानों के गुजरने के बाद भारी विस्फोट की आवाजें सुनी गई थी। सुपर सोनिक बूम या सोनिक बूम किसी भी विमान या वस्तु द्वारा पैदा की जाती है जो ध्वनि की स्पीड (1238 km/h) से तेज चलती हैं। सुपर सोनिक का मतलब होता है ध्वनि से तेज. सोनिक बूम एक तरह की चौंका देने वाली तरंगें होती हैं. इस स्पीड में चलने वाले विमानों से इतनी तेज आवाज पैदा होती है कि जमीन पर बम विस्फोट या बादलों की गड़गड़ाहट जैसी होती है।
हिमाचल पुलिस का संदेश _
हिमाचल पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुल्लू शहर के आस-पास के ईलाकों में एक जोरदार धमाका सुने जाने की खबर आ रही है। इसके बारे में सुचित किया जाता है कि यह धमाके की आवाज भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट की आवाजाही के कारण उत्तपन्न हुई थी। स्थानीय जनता से अनुरोध है कि संयम बनाए रखें तथा भयभीत न हों।
देहरादून पुलिस कर रही जांच _
इन सभी खबरों को देखते हुए आशंका जाहिर की जा रही है कि देहरादून में भी विस्फोट की आवाज भारतीय वायु सेवा के फाइटर जेट की आवाजाही के कारण उत्पन्न हुई हैं फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि धमाके की वजह क्या है।

%d bloggers like this:
Breaking News