ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को योगनगरी ऋषिकेश में करेंगे जनसभा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ एक बार फिर से पीएम मोदी उत्तराखण्ड दौरे पर आ रहे हैं। इस बार 400 पार को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कमर कस हुई है। हर छोटा बड़ा नेता जी तोड मेहनत कर रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर पीएम मोदी देवभूमि आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को ऋषिकेश में जनसभा होगी। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री की दूसरी रैली होगी। भाजपा ने प्रधानमंत्री की रैली ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में कराने का फैसला लिया है।
प्रधानमंत्री ने राज्य में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की रुद्रपुर से शुरुआत की थी। इसके बाद अब प्रधानमंत्री की दूसरी रैली ऋषिकेश में होने जा रही है। प्रधानमंत्री की रैली पहले हरिद्वार में कराने का पार्टी ने फैसला लिया था। ऋषिकेश मेँ जनसभा से टिहरी, गढ़वाल और हरिद्वार तीनों लोकसभा सीटों को भाजपा साधेगी।

%d bloggers like this:
Breaking News