ऋषिकेश- विधानसभा में वृहद स्तर पर चलाया गया जनसंपर्क अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिद्वार लोकसभा के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा में वृहद स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अमित ग्राम से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और व्यापारियों तथा राहगीरों को मोदी सरकार के स्वर्णिम 10 साल के कार्यकाल की जानकारी दी। डॉ अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा देश में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा नेतृत्व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को विकास के पथ पर ले जा रहा है। जिससे विश्व में भारत का नाम और बढ़ रहा है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, महामंत्री तनु तेवतिया, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, निवर्तमान पार्षद विजेंद्र मोंगा, वीरेंद्र रमोला, पूर्व दायित्वधारी सुरेंद्र रमोला, पुनीता भंडारी, विजय जुगलान आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News