ऋषिकेश- वैदिक ब्राह्मण महासभा के जगमोहन मिश्रा बने अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ वैदिक ब्राह्मण महासभा पंजी ऋषिकेश का द्विवार्षिक चुनाव महासभा के प्रधान कार्यालय जनार्दन आश्रम दंडीवाड़ा मायाकुंड ऋषिकेश में सर्व सहमति से संपन्न हुआ, 9 सदस्यीय निर्वाचन मंडल ने चुनाव को सम्पन करवाया, जिनमे केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, उमादत्त अंथवाल, भवानी दत्त कलोनी, सच्चिदानंद लसियाल, चन्द्र मोहन बड़थ्वाल, मुकुंद उपाध्याय, गिरीश कोठियाल, मणिराम पैन्यूली, डॉक्टर जनार्दन कैरवान सदस्य थे।
चुनाव समिति के द्वारा सर्व सहमति से अध्यक्ष पद पर जगमोहन मिश्रा, उपाध्यक्ष महेश चमोली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सिलस्वाल, महामंत्री शिव प्रसाद सेमवाल, संगठन मंत्री जमुना कालोनी, उप मंत्री राम कृष्ण कोठियाल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम रणाकोटी, प्रवक्ता सुरेश पंत, एवम् प्रचार मंत्री जगदीश जोशी का चयन किया । चुनाव समिति के सदस्य डॉ जनार्दन कैरवान ने कहा की वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को *संघे शक्ति कलौ युगे* शास्त्र वाक्य को ध्येय मानकर कार्य करना चाहिए नव निर्वाचित अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा ने कहा कि वैदिक ब्राह्मण सभा निरंतर वैदिक ब्राह्मणों और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए अनवरत कार्य करती रहेगी बैठक में कल्याण स्वरूप ब्रह्मचारी, जितेन्द्र भट्ट, मनोज चमोली, अमित कोठरी, विजय कोठियाल, शंकर भट्ट, ज्योति प्रकाश, मुकेश थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News