ऋषिकेश- होली’ के ‘रंग’ में रंगे दिखे ‘सियासत’ के ‘धुर विरोधी’

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ लोकसभा चुनाव के बीच होली के दिन सियासत में एक दूसरे के धुर विरोधी भी अबीर और गुलाल के रंग में रंगे दिखे। उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं, लोकसभा के प्रत्याशियों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने होली खेलने के साथ ही एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं। पूर्व सीएम हरीश रावत के देहरादून स्थित आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हरदा के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने एक दूसरे को रंग लगाने के साथ सुख, समृद्धि और खुशियों की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान सीएम धामी ने हरदा को एक पौधा भी भेंट किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी, कांग्रेस विधायक हरीश धामी, विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक आदि भी मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News