ऋषिकेश–कांग्रेस हाईकमान ने की 46 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है।
चौथी लिस्ट में 46 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गये हैं। मंथन करने के बाद उत्तराखंड के नैनीताल और हरिद्वार सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिये गये हैं। नैनीताल लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को टिकट दिया गया है तो वहीं हरिद्वार सीट से वीरेंद्र रावत प्रत्याशी बनाए गये हैं। जो की पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे हैं। पांचों लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क कर वोट की अपील की जा रही है।

%d bloggers like this:
Breaking News