ऋषिकेश आईडीपीएल में गुलदार के हमले से महिला घायल।


ऋषिकेश आईडीपीएल कालोनी में केंद्रीय विद्यालय के समीप गुलदार के हमले से एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई इसे उपचार के लिए एम्म में भर्ती किया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईडीपीएल आवासीय कालोनी में आज प्रातः 10 बजे के करीब गुलदार ने 57 वर्षीय मीना देवी पत्नी मोहन असवाल पर अपने घर के समीप ही हमला कर
दिया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले सोनू रावत व शिवम बिस्ट ने लाठी व डंडो के सहारे बमुश्किल गुलदार को भगा दिया।
गुलदार के हमले से हमले से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई इसे एम्म में भर्ती कराया गया। महिला हाथ में लगभग 15 टांके लगाए गए और गर्दन में भी गहरे पंजे के निशान पाए गए। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News