ऋषिकेश- 25,000 करोड़ की बुलेट ट्रेन, साढ़े 4 हजार वंदे भारत, 1000 अमृत भारत, ये है रेलवे पर मोदी का मेगा प्लान

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ पीएम मोदी ने अगले पांच साल में भारतीय रेलवे में होने वाले विकास के बारे में बताते हुए कहा कि 25,000 करोड़ की बुलेट ट्रेनें
भारतीय रेलवे के विकास के रोडमैप के मुताबिक, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरिडोर लिमिटेड की बुलेट ट्रेन परियोजना को वित्त मंत्रालय से वित्त शेयर का सबसे बड़ा हिस्सा आवंटित किया गया है। इस परियोजना के लिए फंड को 19,592 करोड़ से बढ़ाकर 25,000 करोड़ कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने के बाद मुंबई से अहमदाबाद के बीच यात्री 3 घंटे कम में सफर तय कर सकेंगे।
4,500 वंदे भारत ट्रेनों का प्लान
बुलेट ट्रेन के अलावा, भारतीय रेलवे साल 2047 तक 4,500 वंदे भारत ट्रेनों को लेकर आएगा. अभी देश में कुल 82 वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ रही हैं। इसी के साथ सरकार द्वारा 2024-25 वित्तीय वर्ष तक करीब 50 नई अमृत भारत ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा इस किस्म की 1000 नई ट्रेनों के निर्माण और 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले मॉडल विकसित करने की बात कही गई।

%d bloggers like this:
Breaking News