ऋषिकेश- उत्तराखंड क्रांति दल के 04 प्रत्याशी घोषित, टिहरी में निर्दल बॉबी पंवार को समर्थन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने भी ताल ठोक दी है। पार्टी ने उत्तराखंड की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। जबकि पार्टी अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने टिहरी संसदीय सीट पर निर्दलीय मैदान में उतर रहे बेरोजगार संघ के बॉबी पंवार को समर्थन पत्र सौंपा।
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। जिसमें पौड़ी गढ़वाल से आशुतोष नेगी, हरिद्वार से मोहन सिंह असवाल, नैनीताल से पूर्व सैनिक शिव सिंह रावत और अल्मोड़ा सुरक्षित सीट से अर्जुन देव के नाम शामिल हैं। वहीं, कठैत ने टिहरी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी चर्चित युवा बॉबी पंवार को अपना समर्थन दिया है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। दल रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू-कानून, परिजोजनाओं में राज्य की 70 फीसदी हिस्सेदारी जैसे स्थानीय मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी। उधर यूकेडी के समर्थन पर बॉबी पंवार ने आभार जताते हुए दावा किया कि इस बार टिहरी संसदीय सीट पर नया इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने उक्रांद के समर्थन को क्षेत्रीय शक्तियों की एकजुटता के लिए बड़ी पहल बताया।

%d bloggers like this:
Breaking News