ऋषिकेश- आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेशभर में अब तक 7 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेशभर में अब तक 7 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, अवैध शराब और मादक पदार्थों को सीज किया गया है। वहीं 24 घंटे की अवधि में 40 भवनों से प्रचार सामग्री हटाई गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम के निर्देश पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय में मीडिया को जानकारी दी। बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शराब व कैश सीज की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 मार्च से 16 मार्च तक 7 करोड़ रुपए से अधिक नकद धनराशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ को सीज किया गया है। जिसमें सबसे अधिक मात्रा मादक पदार्थों की है। बताया कि वहीं 16 से 17 मार्च के बीच 24 घंटे में लगभग 40 हजार भवनों से पोस्टर-बैनर हटाए गए हैं। बताया कि प्रदेश में 293 एफएसटी व 158 क्यूआरटी गठित की जा चुकी हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News