ऋषिकेश- राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र, छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र /छात्राओं द्वारा शपथ ग्रहण तथा मतदाता जागरूकता तथा नशा मुक्ति उत्तराखंड पर एक जन जागरण रैली का आयोजन किया गया।
जनजागरण रैली को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि आजकल सम्पूर्ण भारत वर्ष में लोकतंत्र के महान पर वी का बिगुल बच चुका है जिसमें सभी 18 वर्ष से ऊपर के युवकों एवम् नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जाना है । अपने मत की आहुति देकर इस महायज्ञ को सफल बनाएं । लोकतंत्र को सफल बनाना हमारा नैतिक दायित्व है । साथ साथ आजकल हमारे नवयुवक नशे की ओर आकर्षित होते जा रहे हैं, जिससे उनको मुक्त रखने के लिए भी जागरूक करना है । नशा कोई समाधान नहीं है अपितु एक महा अभिशाप है ,जिसकी रोकथाम किया जाना आवश्यक है । रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर मीरा नगर, बापू ग्राम, शिवाजी नगर आदि क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय में संपन्न हुई । इस अवसर पर बूथ लेवल अवसर के सुपरवाइजर विनीत जुगरान , बीएलओ प्रेम बाला भट्ट, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ,नगर सम्यक मनोज कुमार गुप्ता, शिवचरण प्रसाद लखेड़ा, श्याम सुंदर रयाल, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ,विनोद पवार ,ललित मोहन जोशी, श्रीमती सुनीता पवार ,ललित चौहान, मुकेश कुमार शाह आदि उपस्थित रहे।
