ऋषिकेश- लाइन में तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोली की आवाज सुनकर दौडे़ अन्य साथी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला आज सुबह का है। वह क्वार्टर गार्ड में तैनात था। बताया जा रहा है कि आज सुबह 6 बजे सिपाही सुंदर सिंह शाही ने नाइट डयूटी करने वाले सिपाही से चार्ज लिया और रात की डयूटी वाला सिपाही अपनी डयूटी करके चला गया। कुछ ही देर बाद वहां से गोली चलने की आवाज आई.
सुबह का समय होने के कारण उसके आसपास कोई नही था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर आसपास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो दंग रह गये। सुंदर सिंह शाही घायल अवस्था में जमीन में गिरा हुआ था। आनन—फानन में सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी देवेंद्र सिंह पींचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरी जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले जांच कर रही है,जांच के बाद ही मौत ​के सही कारणों का पता चल सकेगा। मिली जानकारी के अनुसार सिपाही सुंदर सिंह शाही बागेश्वर का रहने वाला था। सिपाही की पत्नी और छोटी बच्ची है।

%d bloggers like this:
Breaking News