ऋषिकेश- पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाई ने कांग्रेस को कहा ‘बाय-बाय’

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जहां एक ओर कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए दो पूर्व विधायकों को अपने पाले में शामिल कर लिया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
शनिवार को कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर सबको चोंका दिया है। अनुकृति ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाई ने कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कांग्रेस के लैंसडौन विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रही हैं। खबरे भी है कि अनुकृति जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं हालांकि उन्होंने खुद यह बयान नहीं दिया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News