ऋषिकेश- मुख्यमंत्री का पूर्व निजी सचिव और उसका साथी करोड़ों की ठगी में गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए देहरादून पुलिस ने एक बड़े मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। दरअसल दवाइयों का टेंडर दिलाने के नाम पर करोडों रुपए की ठगी करने वाले मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय को कोतवाली पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया और साथ ही उसके सहयोगी सौरव वत्स राजस्थान के भीलवाडा के मुकदमें में गिरफ्तार किया गया। बता दें कि 9 मार्च 2024 को वादी रामकेवल पुत्र रामलखन निवासी प्रोपराईटर जे0आर0 फर्मासुयूटिकल प्लॉट नम्बर 27 सिडकुल हरिद्वार के साथ आरोपी प्रकाश चन्द्र उपायध्याय पुत्र स्व0 भस्करानन्द उपायध्याय निवासी 4 एफ लेन न0 4 कलिंका विहार मोहकमपुर थाना नेहरु कालोनी ने टेंडर दिलाने के नाम पर 52 लाख रूपये की ठगी करने के सम्बन्ध में कोतवाली नगर में तहरीर दीऔर मूकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी प्रकाश चन्द उपाध्याय को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उसके परिचित सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स के माध्यम से उसकी मुलाकात राम केवल पुत्र राम लखन प्रोप्रराइटर JR PHARMACEUTICALS सिडकुल हरिद्वार से हुई, जो दवाई सप्लाई का टेंडर दिलाने के बहाने उसे आरोपी के पास सचिवालय में लाया था। आरोपी और सौरभ वत्स के द्वारा फर्जी सूचना मैमो जो सौरभ वत्स के हस्ताक्षर से जारी किये गये थे के आधार पर विभिन्न मदों में खर्च होने वाली कुल 51,74,440 रुपये की राशि का फर्जी बिल बनाकर राम केवल को दिये थे। जिसको देखकर रामकेवल को यकीन हो गया था कि टेंडर उसके नाम से जारी हो गया है, इसके एवज में आरोपियों ने रामकेवल से कुल 51,74,440 रुपये विभिन्न तरीके से ठग लिये थे।
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- प्रकाश चन्द्र उपाध्याय पुत्र स्व0 श्री भास्करानन्द उपाध्याय, निवासी लेन न0-4 कलिंगा विहार माजरी माफी, मोहकमपुर, थाना नेहरूकालोनी, देहरादून।
राजस्थान के प्रतापनगर भीलवाडा में दर्ज अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्त _
सौरव वत्स उर्फ सौरव शर्मा पुत्र ब्रजमोहन वत्स, निवासी 647/1, मेन अम्बाला रोड, निकट राधकृष्ण मन्दिर के पास सहारनपुर, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी म0न0-13/13, अठूरवाला, जॉलीग्रांट, थाना डोईवाला देहरादून।
