ऋषिकेश- ऋषिकेश के आदित्य रयाल का राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज के लिए हुआ चयन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज, जिसे सेना का गुरुकुल भी कहा जाता है। यहां नए सत्र से एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई। तीर्थनगरी के रहने वाले आदित्य रयाल का राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज के लिए चयन हुआ है। उन्होंने आरआइएमसी में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। डीएसबी स्कूल के कक्षा 8 में पढ़ने वाले आदित्य रयाल ने आरआइएमसी की तैयारी श्यामपुर, स्थित कॉम्पिटीशन क्लासेस इंस्टीट्‌यूट से की थी। वह विगत एक वर्ष से कॉम्पिटीशन क्लासेस में RIMC प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। आदित्य रयाल के RIMC में चयन के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News