ऋषिकेश- हिमाचल के बागी कांग्रेस विधायक CRPF की‌ सुरक्षा के घेरे में उत्तराखण्ड पहुंचे

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – हिमाचल से कांग्रेस के 6 से 7 बागी विधायक सीआरपीएफ की सुरक्षा के घेरे में उत्तराखंड पहुँचे हैं। सभी विधायकों के टिहरी के ताज होटल में रुके होने की खबर है।
खबर है कि विशेष विमान से सभी बागी कांग्रेस विधायक देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे थे। सीआरपीएफ की सुरक्षा उन्हें दी गई थी। खबर है कि हिमाचल में चल रही सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के 06 से 7 बागी विधायक और 03 निर्दलीय विधायक उत्तराखंड पहुंचे हैं।बताया जा रहा है कि चार्टर्ड प्लेन से 09 से 10 लोगों का दल ऋषिकेश पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार, उनके साथ भाजपा का एक नेता भी है। सभी के टिहरी के ताज होटल में रुके होने की खबर है।

%d bloggers like this:
Breaking News