ऋषिकेश- चार मार्च को होगी धामी मंत्रिमण्डल की बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद धामी कैबिनेट की बैठक होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार धामी मंत्रिमण्डल की बैठक दिनांक 04 मार्च को प्रस्तावित की गई है। ये बैठक 10:30 बजे पूर्वाह्न राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’(पंचम तल) में होगी।
अधिकारियों को बैठक की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए धामी कैबिनेट की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। मार्च माह की ये पहली कैबिनेट बैठक होगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News