ऋषिकेश- भाजपा युवा मोर्चा रायवाला मंडल ने किया युवा चौपाल का कार्यक्रम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूरे भारत में चलाए जा रहे युवा चौपाल के कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा रायवाला मंडल में युवा चौपाल का कार्यक्रम हरिपुर कलां में कार्यक्रम संयोजक विशाल भट्ट के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें युवाओं को पिछले 10 साल में मोदी सरकार के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों से अवगत करवाया गया l कार्यक्रम विस्तारक वीरेन्द्र पंवार कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे l कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों में मंडल अध्यक्ष सागर गिरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा लक्ष्मी जुगलान, मंडल मंत्री संदीप शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत, नंदलाल शाह, सुनील जुगलान, हरिओम शर्मा, गौरव सैन, सूरज राजपूत, कैलाश पांडे, सोनू, सौरभ गुप्ता, आशीष भट्ट,अरुण मिश्रा , पंकज बुटोला आदि रहे l

%d bloggers like this:
Breaking News