ऋषिकेश- श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपना चौथा वार्षिकोत्सव
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल ने अपना चौथा वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। इस वार्षिकोत्सव का थीम अनेकता में एकता रखा गया। जिसका उद्देश्य दर्शकों को मेल- जोल से रहने का संदेश पहुंचना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक रतन श्रीवास्तव, विद्यालय की प्रधानाचार्य विधि गुप्ता एवं कोऑर्डिनेटर संगीता गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्या की देवी मां सरस्वती के आह्वान की मधुर प्रस्तुति ने एक अद्भुत माहौल तैयार किया जिससे सकारात्मक और हर्षित तरंगे उत्पन्न हुई।हनुमान चालीसा पर हुए नृत्य के द्वारा पूरे माहौल में दिव्यता का संचार किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतो के नृत्यों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें उत्तराखंड, पंजाब, उड़ीसा, राजस्थान,गुजरात,तमिलनाडु आदि की सभ्यता एवं संस्कृति को दर्शाया गया। प्राइमरी क्लास के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां प्रदर्शित की गई।
इस वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
