ऋषिकेश- CBI ने दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ सीबीआई ने क्लेमेंटटाउन कैंट के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया जिससे वहां हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों कर्मचारी एक व्यक्ति से विभाग का कोई काम कराने की एवज में रिश्वत मांग रहे थे। जिसकी शिकार की गयी। सीबीआई की कैंट कार्यालय में कार्रवाई देर रात तक चली। सीबीआई अधिकारिक रूप से आज इस मामले का खुलासा करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की दोपहर सीबीआई के अधिकारी क्लेमेंटटाउन कैंट कार्यालय पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार सीबीआई को मंगलवार को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी इसके बाद सीबीआई की टीम कैंट के कार्यालय पहुंची और दोनों कर्मचारियों को रिश्वत लेते रहेंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने बुधवार को जाल बिछाया और शाम को दोनों कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

%d bloggers like this:
Breaking News